मुंबई| बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी और धर्मेद्र एक बार फिर नाना-नानी बन गए हैं, क्योंकि उनकी छोटी बेटी आहना देओल वोहरा ने जुड़वां बेटी को जन्म दिया है। हेमा मालिनी ने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ खबर शेयर करते हुए शनिवार को अपने सत्यापित अकाउंट से ट्वीट किया।
उन्होंने लिखा, “मेरी छोटी बेटी आहना और वैभव (आहना के पति) जुड़वां बच्चियों के माता-पिता बन गए हैं। इस खुशखबरी शेयर करके खुश हूं।”
जुड़वां बच्चियों के नाम अस्त्रिया और आसिया रखा गया है।
हेमा मालिनी बताया कि आहना ने गुरुवार को दो बच्चियों को जन्म दिया और इस खबर से धर्मेद्र भी काफी खुश हैं।
आहना ने फरवरी 2014 में व्यवसायी वैभव वोहरा से शादी की, जिससे उनका एक बेटा डेरेन है।
आहना की बड़ी बहन ईशा देओल तख्तानी की दो बेटियां हैं, जिनके नाम हैं राध्या और मिराया। ईशा ने भी शनिवार को अपनी सत्यापित इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह खुशखबरी शेयर की।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़