मुंबई:अभिनेता अपारशक्ति खुराना का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘हेलमेट’ लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी। अपारशक्ति ने कहा, “कोविड-19 महामारी की वास्तविकता और उसके बाद आने वाले संकट को स्वीकार करने में हमें कुछ समय लगेगा। ऐसे मुश्किल समय में फिल्में लोगों को दबाव का सामना करने में मदद करेंगी।”
उन्होंने कहा, “मैं दर्शकों को आश्वस्त कर सकता हूं कि ‘हेलमेट’ देखना मजेदार होगा और यह लोगों को एक अहम संदेश देने के साथ ही उनके चेहरों पर मुस्कान भी लाएगी।”
सतराम रमानी द्वारा निर्देशित ‘हेलमेट’ एक कॉमेडी फिल्म है जो देश के दिल की जमीनी हकीकत को दर्शाती है, जहां सुरक्षा के बारे में बात करना भी अजीब है।
रमानी ने कहा, “फिल्म उद्योग महीनों से ब्रेक पर है। जब यह फिर से शुरू होगा तो लोग साथ बैठने, रिेलेक्स करने, मुस्कुराने और अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के लिए सिनेमाघरों में जाएंगे। हमारी फिल्म इस अवसर पर फिट बैठेगी और लोगों का मनोरंजन करेगी।”
फिल्म में अपारशक्ति के साथ दिवंगत अभिनेत्री नूतन की नातिन प्रनूतन हैं। वहीं अभिषेक बनर्जी और आशीष वर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़