मुंबई: ‘सूरमा’ देखने के बाद नेहा धूपिया ने कहा कि अंगद बेदी अभिनेता के तौर पर उतने ही ईमानदार और भरोसेमंद हैं जितने एक पति के रूप में। अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने इस साल की शुरुआत में शादी की थी।
अंगद ने शाद अली द्वारा निर्देशित ‘सूरमा’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह फिल्म हॉकी दिग्गज संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है।
अंगद फिल्म में संदीप (दिलजीत दोसांझ) के भाई की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।
नेहा ने फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अंगद के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “मैं अंगद बेदी आप पर बहुत गर्व महसूस करती हूं। जिस तरह आपने पर्दे पर बिक्रमजीत का किरदार निभाया है। ऑप अभिनेता के तौर पर उतने ही ईमानदार और भरोसेमंद हैं, जितने पति के तौर पर।”
फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है।
इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने भी फिल्म में अंगद की परफॉर्मेस की सराहना की थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।