मुंबई| टेलीविजन धारावाहिक ‘भूतु’ में सुचि की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री सना अमीन शेख का कहना है कि उनमें अभिनय स्वभाविक रूप से आया और वह पटकथा के अनुसार काम करती हैं।
सना ने कहा, “अभिनय सहजता से आया, यह मेरे खून में था। जहां तक तैयारी का संबंध है, मैं लिखित पटकथा के अनुसार ही काम करती हूं।”
उन्होंने कहा, “मैं रचनात्मक टीम की अपेक्षाओं की उम्मीदों पर खरा उतरने की उम्मीद करती हूं और दर्शकों द्वारा भी इसे पसंद किए जाने की संभावना है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देकर ईमानदारी से भूमिका निभाऊंगी।”
‘भूतु’ टेलीविजन चैनल जीटीवी पर प्रसारित होता है। इसमें अर्शिया मुखर्जी और विराज कपूर जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में होंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।