वाशिंगटन| अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मिलेनिया ट्रंप कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी ट्रंप ने खुद एक ट्वीट कर दी। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, फर्स्ट लेडी और मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। हम क्वारंटीन में चले गए हैं और स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। दोनों मिलकर हम इससे उबर जाएंगे।
इससे पहले ट्रंप के एक करीबी सलाहकार होप हिक्स भी कोरोनावायर से संक्रमित पाए गए थे।
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव से पहले ट्रंप के लिए ये बड़ा झटका है क्योंकि इससे उनकी चुनावी सभा प्रभावित होने का अंदेशा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर
1 करोड़ 40 लाख ईरानी, देश के लिए जान कुर्बान करने को तैयार : राष्ट्रपति पेजेश्कियन
भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बैठक, आपसी संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा