मुंबई | अभिनेत्री अलाया एफ का कहना है कि वह सोशल मीडिया पर जितना हो सकता है, उतना वास्तविक होने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया को इंजॉय करती हैं, लेकिन इस प्लेटफॉर्म को बहुत गंभीरता से नहीं लेती। उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मैं वास्तव में सोशल मीडिया का आनंद लेती हूं, मैं इसे वास्तविक बनाए रखने की कोशिश करती हूं। लेकिन मुझे यकीन है कि इसे अधिक गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। यह बहुत अच्छे और बुरे दोनों ही पल दिखाता है।”
वास्तव में अभिनेत्री कहती हैं कि अगर मैं सोशल मीडिया से अभिभूत होने लगती हूं, तो फोन को खुद से अलग रख देती है।
वह कहती हैं,”आपको अच्छे पर ध्यान केंद्रित करना है और अगर यह ज्यादा हो जाता है, तो ब्रेक लें। अगर मैं सोशल मीडिया पर खुद को अभिभूत होते हुए देखती हूं, तो मैं अपना फोन एक तरफ रख देती हूं, जब तक मैं फिर से इससे निपटने के लिए तैयार नहीं हो जाती।”
वे कहती हैं, “मुझे इसका आनंद लेना पसंद है, इसके साथ अपना समय बिताएं, इसे वास्तविक रखें ताकि यह तनावपूर्ण न हो। आपको एक छवि बनाए रखने के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।”
अलाया एफ ने पिछले साल फिल्म ‘जवानी जानेमन’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। वह हाल ही में संगीत वीडियो ‘आज सजेया’ में देखी गई थीं।
–आईएएनएस

और भी हैं
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़
चिन्मय मिशन प्रस्तुत करता है ‘अवेकनिंग’ — स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी। इसे निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने तैयार किया है, जिसमें पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद शामिल हैं।
सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित’