मुंबई: फिल्म ‘रेस 3’ में नजर आने वाले अभिनेता बॉबी देओल का कहना है कि उनके लिए पुरस्कारों की तुलना में लोगों का प्यार और सहयोग अधिक मायने रखता है। बॉबी यहां मंगलवार को आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए, जहां उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया।
बॉबी ने कहा, “मैं अपने पिता (धर्मेद्र) को अपने देश के सबसे प्रतिष्ठित और प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक मानता हूं, जिन्हें कभी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार नहीं दिया गया। उन्हें अपने प्रशंसकों से बहुत प्यार और प्रशंसा मिली और मेरे प्रशंसकों का मेरे प्रति भी यही रुख है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं यहां हूं क्योंकि लोग मुझसे प्यार करते हैं और मुझे देखना चाहते हैं।”
बॉबी सात वर्षो के बाद इस महीने आईफा में प्रस्तुति देंगे।
यह पूछने पर कि क्या वह ‘नर्वस’ हैं? इस पर ‘सोल्जर’ अभिनेता ने कहा, “नहीं। मैं बिल्कुल नर्वस नहीं हूं। मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। मैंने कुछ साल काम नहीं करके बहुत कुछ खोया है इसलिए अब मैं यह करना चाहता हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।