कोच्चि : इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की क्लब केरला ब्लास्टर्स ने रविवार को टीम के कोच डेविड जेम्स के करार को 2021 तक बढ़ाने की घोषणा की है। आईएसएल के पहले सत्र में 47 वर्षीय जेम्स ने करेला ब्लास्टर्स के लिए खिलाड़ी-कोच की भूमिका निभाई थी और टीम को फाइनल तक पहुंचाया था।
इस सत्र में धीमी शुरुआत के बाद जेम्स ने जनवरी में टीम के कोच का पद संभाला।
जेम्स ने कहा, “मैं केरला ब्लास्टर्स को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने दूसरी बार मुझे टीम का कोच बनने का मौका दिया। यह मेरे लिए गर्व की बात है। एएफसी में भाग लेने के उद्देश्य से मैं क्लब और फील्ड एवं फील्ड के बाहर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हमें दर्शकों का भारी समर्थन प्राप्त है, हम चाहते हैं कि केरला ब्लास्टर्स बड़े स्तर पर खेले। 2014 के बाद से भारतीय फुटबाल में काफी बदलाव आया है।”
जेम्स ने आगे कहा, “मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि भविष्य में क्या होगा और केरला ब्लास्टर्स की उसमें क्या भूमिका होगी।”
केरला ब्लास्टर्स के सीईओ वरुण त्रिपुरानेनी ने कहा, “क्लब में हर कोई खुश है और सबने उनके करार को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है। केरला ब्लास्टर्स उनके लिए विशेष टीम है और वह क्लब में भरपूर ऊर्जा लेकर आते हैं।”
जेम्स के साथ-साथ, सहायक कोच हरमन रिडार्सन ने भी अनुबंध विस्तार पर हस्ताक्षर किए हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर