अहमदाबाद: आम आदमी पार्टी (आप) ने पूरे गुजरात में बिजली आंदोलन का ऐलान किया है। आप ने बुधवार को कई शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह ऐलान किया। पार्टी ने अलग-अलग जिलों में जन जागृति यात्रा निकालने के बाद कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा।
आप के नेता गोपाल इटालिया ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिजली के बढ़ते दाम से लोग परेशान हैं। पार्टी ने पूरे गुजरात में बिजली आंदोलन करने का ऐलान किया है। आप ने अलग-अलग जिलों में जन जागृति यात्रा निकाली और कलेक्टरों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
वहीं, पार्टी नेता इंद्रनील राज्यगुरु ने कहा कि बिजली के बढ़ते दाम को काबू में लाने की मांग को लकर पार्टी आने वाले दिनों में मशाल यात्राएं निकालेगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर