मुंबई| हाल ही में 24 वर्ष की हुईं अभिनेत्री आलिया भट्ट एक गैर सरकारी संगठन के बच्चों के लिए फिल्म ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन करेंगी। अभिनेत्री ने एंजेल एक्सप्रेस फाउंडेशन नामक एक गैर-सरकारी संगठन का समर्थन किया है और गुरुवार को वह सबरवन प्रीव्यू थियेटर में एनजीओ के बच्चों को फिल्म दिखाएंगी।
फिल्म निर्माता डिज्नी से एक सूत्र ने बताया कि इसमें आलिया दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शामिल होंगी।
एमा वॉटसन द्वारा अभिनीत ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ भारत में शुक्रवार को रिलीज होगी।
बिल कॉन्डन द्वारा निर्देशित फिल्म में डैन स्टीवंस, ल्यूक इवांस, स्टेनली टोक्सी, केविन क्लाइन और इवान मैकग्रेगर जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में है।
यह फिल्म डिज्नी की वर्ष 1991 की फिल्म का लाइव एक्शन रीमेक है, जो इसी नाम से थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू