नई दिल्ली: अभिनेता आशुतोष राणा अपनी पत्नी व अभिनेत्री रेणुका शहाणे के साथ फिल्मों में काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं और वह चाहते हैं कि उनकी फिल्म की निर्देशक रेणुका हों।
आशुतोष ने आईएएनएस से कहा, “मैं रेणुका की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता हूं। वह बेहतरीन निर्देशक, अभिनेत्री, पटकथा लेखक और संवाद लेखक हैं। वह पटकथाएं तैयार कर रही हैं। मैं उस समय का इंतजार कर रहा हूं जब वह एक्शन और कट कहेंगी क्यूंकि मैं जानता हूं कि वह एक अभिनेता के तौर पर मेरा अच्छे से इस्तेमाल कर सकती हैं।”
फिल्म की शूटिंग के बारे में उन्होंने कहा, “यह शौर्यमन (बेटे) की 10वीं की परीक्षा के बाद शुरू होगी। शायद, फरवरी या मार्च के बाद। ये फीचर फिल्में होंगी। रेणुका ने दो-तीन पटकथाएं लिखी हैं। एक लघु फिल्म भी है जो अभी लेखन की प्रक्रिया में है। सभी का विषय अलग होगा।”

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।