नई दिल्ली | अभिनेत्री जैकलीन का कहना है कि अभिनेता इरफान खान के निधन की खबर को पचा पाना मुश्किल है। अभिनेत्री को इस खबर से गहरा दुख हुआ है। जैकलीन ने आईएएनएस को बताया, “हम सभी उनकी बीमारी से अवगत थे। इसके बारे में हमसब को जाने लगभग दो साल हो गए हैं। लेकिन यह सब जानते हुए भी हम जिससे प्यार करते हैं, स्वीकारना आसान नहीं होता है।”
अभिनेत्री ने कहा, “मैं इस तथ्य को भी जानती हूं कि आज पूरा देश उनके निधन की बात सुनकर बहुत दुखी है।”
उन्होंने कहा, “वह ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें आप देखना बंद नहीं कर सकते। और यह संभव भी नही है। इसलिए हमारे लिए यह पचा पाना मुश्किल है। यह वास्तव में दर्दनाक अहसास है कि उनके जैसा कलाकार अब इस दुनिया में नहीं है।”
इरफान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। उनके परिवार में पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल और अयान हैं। बीते दिनों उन्हें खराब स्वास्थ्य को लेकर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था।
अभिनय की बात करें तो जैकलीन को डिजिटल फिल्म ‘मिसेज सीरियल किलर’ में देखा जाएगा। यह फिल्म एक मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़