श्रीनगर| ईद-उल-फितर के मौके पर गुरुवार को कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना ने मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। ईद-उल-फितर ने एलओसी पर नए सिरे से गर्मजोशी और सौहार्द की शुरूआत की है क्योंकि पुरानी परंपराओं को पुनर्जीवित किया गया है।
तंगधार, कुपवाड़ा और किशनगंगा नदी पर तिथवाल क्रॉसिंग पर बैठकें आयोजित की गईं। दोनों पक्षों द्वारा सभी कोविड प्रोटोकॉल के पूर्ण पालन के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान किया गया।
इस कदम को दोनों देशों के बीच हाल ही में संघर्षविराम पर बनी सहमति के बाद विश्वास बहाली के उपायों के रूप में देखा जा रहा है।
इस दौरान उन युवाओं का आदान-प्रदान भी हुआ, जो पिछले दो महीनों में तीन मौकों पर अनजाने में एक-दूसरे की सीमा को पार कर गए थे।
सेना ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों की ओर से सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल को निभाने के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान किया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी