नई दिल्ली: सौंदर्य प्रतियोगिता ईवा इंडिया के दिल्ली संस्करण में प्रियंका झा को ईवा इंडिया दिल्ली का ताज मिला। वहीं देविका दूसरे स्थान पर और गरिमा यादव और प्रतिभा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।
यह साल ईवा इंडिया 14 राज्यों से 27 प्रतिभागियों को चुनेगा जो दिल्ली में होने वाली सेमीफइनल का हिस्सा होंगी और उनमे से बनने वाली विजेता को पांच लाख रुपये के साथ ही साथ एक साल का कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा।
ईवा इंडिया के निदेशक सुनीत कालरा कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग ले कर आगे जाने वाली सभी प्रतिभागियों के सपने को साकार करने में हम पूरा सहयोग देंगे। मॉडलिंग जगत में नई उचाई छूने एवं उनके सपने को साकार करने के लिया ईवा इंडिया का सहयोग हमेशा रहेगा।
ईवा इंडिया की अध्यक्ष रजनी कालरा ने सभी विजेताओं को सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दीं। लड़कियों का मनोबल बढ़ाने के लिए यहां सहयोग फाउंडेशन के बच्चों ने भी रैम्प वॉक किया।
— आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।