देहरादून| राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना संक्रमित होने के बाद आइसोलेशन में हैं। उन्होंने खुद के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने की जानकारी देते हुए संपर्क में आने वाले लोगों से जांच करवाने की अपील की है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा, “आज मैंने कोरोना टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और सिंपटम्स भी नहीं हैं। अत: डॉक्टर्स की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा।”
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने की अपील की है। उन्होंने कहा, “मेरा सभी से अनुरोध है, कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आये हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छिपकर निकले ट्रंप, सैन्य विमान से पहुंचे थे ब्रिटेन: रिपोर्ट
पीओके में चुनाव दिखावा, पाखंडपूर्ण मुखौटे के पार देखना जरूरी: विदेश मंत्रालय
कांग्रेस का आरोप, जवाब से बच रही सरकार इसलिए नहीं चल पा रही संसद