लखनऊ| उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और दूसरे कांग्रेसी नेताओं को पार्टी के स्थापना दिवस पर सोमवार को यहां गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोका गया। जैसे ही लल्लू और अन्य पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय के गेट से बाहर निकले, उन्हें पुलिस और जिला अधिकारियों ने रोक दिया।
अधिकारी ने कहा कि उनके पास हजरतगंज जाने की अनुमति नहीं है जहां गांधी प्रतिमा स्थापित है।
इसके बाद लल्लू और पुलिस के बीच गरमागरम बहस होने लगी।
कांग्रेस नेताओं ने इसके विरोध में पार्टी कार्यालय पर ही उपवास शुरू कर दिया।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर