कानपुर | कानपुर पुलिस ने रविवार की सुबह एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद विकास दुबे गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है, जो उत्तर प्रदेश के आठ पुलिसकर्मियों को मारने वाले हत्यारों में से एक रहा है। कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार के मुताबिक, 40 वर्षीय दया शंकर अग्निहोत्री को कल्याणपुर इलाके में सुबह के करीब 4.40 बजे पुलिस ने धर दबोचा।
उन्होंने कहा, “उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की टीम ने उसके पैर में गोली मार दी और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।” उसके पास एक एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
दया शंकर शुक्रवार को बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपियों में से एक है।
पुलिस ने कहा कि अग्निहोत्री से शुक्रवार की घटना की जांच कर रही विभिन्न एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जाएगी, जिससे केस के संदर्भ में कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर