लखनऊ| योगी आदित्यनाथ की सरकार खादी के कपड़े से दुनिया का सबसे बड़ा मास्क बनाकर एक और विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना बना रही है। मास्क 150 वर्ग मीटर आकार का होगा। यह मास्क देश के कई राज्यों में प्रदर्शित किया जाएगा, लेकिन अभी तक तारीखों को लेकर घोषणा नहीं की गई है।
खादी और ग्रामोद्योग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, नवनीत सहगल ने कहा कि सबसे बड़ा खादी मास्क एक हॉट एयर बलून के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें महामारी से लड़ने में मास्क के महत्व को रेखांकित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हर जिले से दो मीटर खादी का कपड़ा प्राप्त हुआ है और यह फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी को सौंपा गया, जो मास्क बनाएंगे। मनीष कुछ अन्य राज्यों से भी कपड़ा इकट्ठा कर रहे हैं।
सहगल ने कहा कि वैक्सीन आने के बाद भी मास्क की जरूरत कम नहीं होगी। कोरोनावायरस को रोकने में मास्क की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने आगे कहा कि जनवरी 2021 में एक खादी वस्त्र प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसमें रीना ढाका, रितु बेरी, मनीष मल्होत्रा सहित प्रसिद्ध फैशन डिजाइनरों द्वारा तैयार कपड़ों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर