✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू एवं संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने जारी किया राजयोगिनी दादी जानकी के नाम पर डाक टिकट

Advertisement
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू एवं संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने जारी किया राजयोगिनी दादी जानकी के नाम पर डाक टिकट .संचार मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संचार मंत्री  रवि शंकर प्रसाद,सीबीआई के पूर्व निर्देशक श्री डी आर कार्तिकेयन,ब्रह्मा कुमारी संस्था के मुख्य संयोजिका बी के आशा: कार्यक्रम संयोजिका बी के शिवानी तथा माउंट आबू से पधारे संस्था के कार्यकारी सचिव ने इस समारोह को संबोधित किया।
श्री वेकैय्या नायडू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा की, ब्रह्माकुमारीज संस्था ने समाज की कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। यह संस्था केवल समाज में नहीं बल्कि प्रत्येक मन में शांति के लिए कार्य कर रही है। वर्तमान करोना कॉल में तन और मन के स्तर पर स्वास्थ्य को लेकर तमाम तरह की समस्याओं से गुजर रहे लोगों को मन प्राण को  शांति देने में  ब्रह्माकुमारीज संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका  निभा रही है। उक्त उदगार भारत के उपराष्ट्रपति  व्यक्त किये।
उपराष्ट्रपति डॉक टिकट जारी करते हुए कहा कि भारत की स्प्रीुअल टीचर दादी जानकी का आवाज पूरे विश्व ने सुना है। ब्रह्माकुमारीज संस्था पूरे विश्व में मूल्यों और संस्कृति के लिए जानी जाती है। ब्रह्माकुमारीज संस्था ने महिलाओं के समान, सम्मान और प्रतिष्ठा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है और कर रही है। समाज में व्याप्त वाद और तमाम तरह की मानसिक व सामाजिक विकृतियों को अध्यात्मिकता एवं सहज, सरल योग ध्यान द्वारा दूर कर रही है। इससे समाज में शांति और सौहार्द पैदा होती है। यह संस्था, भारतीय मूल्य और परम्परायों को पूरे विश्व में फैलाया तथा जीवंत किया है।
दादी जानकी जी से उनका मुलाकात का जीकर करते हुए उन्होने कहा कि दादीजी ऐसी विलक्षण अध्यात्मिक ऊर्जा के धनी थे की वे ओहि कहते थे, जो ओह पहले अमल में लाते थे। यानि उनका कथनी और करनी एक सामान थी। और उनका जीवन हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत  था और रहेगा।
कार्यक्रम में संवार एवं टेलिकम्यूनिकेशन केन्द्रिय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पोस्टल डिर्पाटमेंट महान लोगों के सम्मान में डॉक टिकट जारी करता है। लेकिन आज वास्तव में पोस्टल डिपार्टमेंट का सम्मान बढ़ गया है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने पूरे विश्व में भारत की संस्कृति को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। उन्होने कहा कि ब्रह्मा कुमारी संस्था ने भारत के वसुधैव कुटुंबकम् व सर्वे भवंतु कुटुम्बकम की अदर्शों को अपनी विश्व व्यापी अध्यात्मिक सेवा द्वारा साकार किया है।
सीबीआई के पूर्व निदेशक डी आर कार्तिकेयन ने कहा कि दादी का जीवन ब्रह्मा कुमारीज संस्था के आदर्शों का प्रैक्टिकल स्वरूप रहा।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्था के बीके आशा तथा बीके मृत्युंजय ने कहा कि आज का दिन नारी सशक्तिकरण के लिए एक मिल का स्तंभ साबित हुआ है। क्योकि पूरे विश्व में सामाजिक उत्थान के लिए जिस तरह से दादी जी ने काम किया, उनकी याद में डॉक टिकट जारी करना बेहद सम्मान की बात है।
कार्यक्रम में जीवन प्रबन्धन विशेषज्ञ बीके शिवानी ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा जीवन प्रबन्धन के बारे में भी टिप्स दिये। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेकैय्या नायडू तथा केन्द्रिय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दादी जानकी का पांच रूपये का डॉक टिकट जारी किया।
Advertisement

About Author