मुंबई| नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार तड़के ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेता एजाज खान को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। एजाज खान मंगलवार को जयपुर से मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे, जब एनसीबी मुंबई जोनल यूनिट ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के अनुसार, अभिनेता का नाम एक कुख्यात ड्रग पेडलर शादाब शेख उर्फ बटाटा से पूछताछ के दौरान सामने आया, जिसे पिछले गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था।
एजाज खान को एनसीबी कार्यालय में कई घंटों तक पूछताछ की गई और बाद में अपराध में उसकी कथित भूमिका और ड्रग माफिया के साथ संबंध के लिए गिरफ्तार किया गया।
एनसीबी कार्यालय ले जाने से कुछ समय पहले, खान – जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और बिग बॉस जैसे टीवी रियलिटी शो में भाग लिया है – का दावा है कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया और वे अपनी इच्छा से अधिकारियों से मिलने आए थे।
एनसीबी अधिकारी ने कहा, एक टीम ने ड्रग मामले में अंधेरी पश्चिम में कई स्थानों पर छापा मारा।
एनसीबी ने अभी तक लगभग 36 ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है। 14 जून, 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग एंगल की जांच हो रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।