विश्व में युवाओं के सबसे विशाल संगठन नेशनल कैडेट कोर(एनसीसी) ने 27 नवम्बर 2016 को अपनी 68वीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर नई दिल्ली में इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योेति पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रक्षा सचिव श्री जी मोहन कुमार और एनसीसी के महानिदेशक मेजर जनरल जे एस संधू ने अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित किया।
एनसीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर देश भर में अन्य स्थानों पर भी कैडेटों के जुलूस, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक विकास के कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से एनसीसी ने अंग दान के बारे में जागरूकता फैलाने का कार्यक्रम भी आयोजित किए।
एनसीसी सामाजिक कार्यों और सामुदायिक विकास गतिविधियों में योगदान देने में अग्रणी है। एनसीसी के कैडेटों ने खेल और साहसिक क्षेत्र में अपनी असाधारण उपलब्धियों से राष्ट्र और संगठन को गौरान्वित किया है और राष्ट्रीय निशानेबाजी तथा अश्वारोही प्रतियोगिताओं में विजेता रहे हैं।
इस वर्ष स्वच्छता अभियान में एनसीसी के योगदान के लिए इसको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है।

और भी हैं
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर