मुंबई – अभिनेत्री एली एवराम बॉलीवुड के पुराने गीतों पर डांस कर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। प्रशंसकों को उनका यह अंदाज खूब पसंद आया है।
इंस्टाग्राम वीडियो में स्वीडिश-ग्रीक मूल की अभिनेत्री-डांसर बॉलीवुड गानों ‘जिसका मुझे था इंतजार’ और ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ जैसे गानों पर फ्रीस्टाइल अंदाज में डांस करते नजर आ रही हैं।
वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “जब पूछते हैं, एली जी आप घर पे अकेले क्या करते हो? मैं : फ्रीस्टाइल। हैशटैगओल्डइजगोल्ड।”
प्रशंसकों को एली का वीडियो बहुत पसंद आया और कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री ने प्रशंसकों के सवालों का जवाब हिंदी में दिया।
एक प्रशंसक ने पूछा, “आप पुराने हिंदी रोमांटिक गाने सुन रही हैं। क्या आप हिंदी समझती हैं?”
इस पर एली ने हिंदी में जवाब दिया, “जी।”
एक प्रशंसक ने उनके बालों का रंग पूछा तो एली ने एश-ब्राउन बताया।
एक प्रशंसक ने उनके डांस स्टाइल पर कमेंट करते हुए लिखा, “अगर कोरोना कुछ दिनों और रहा तो आप पागल हो जाएंगी।”
इस पर एली ने चुटीले अंदाज में कहा, “मैं बचपन से ऐसी हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।