नई दिल्ली: आगामी फिल्म ‘ओमर्टा’ के निर्देशक हंसल मेहता का कहना है कि इस तरह की फिल्म बनाने की वजह यह है कि वह दर्शकों को सच्चाई दिखाना चाहते हैं। फिल्म का ट्रेलर बुधवार को लॉन्च हो चुका है।
राजकुमार राव के अभिनय से सजी फिल्म ब्रिटिश मूल के पाकिस्तानी आतंकवादी उमर सईद शेख पर आधारित है।
मेहता ने कहा, “‘ओमर्टा’ उमर सईद शेख के जीवन पर आधारित है। यह विषय चुनना मुश्किल था।”
उन्होंने कहा, “हालांकि, राजकुमार राव जैसे अभिनेता के साथ कोई भी चुनौती असंभव नहीं लगती और यह एक आदर्श फिल्म है, जो हमें हमारे आराम क्षेत्र से चोट लगने और असहज महसूस कराती है।”
उन्होंने कहा, “लेकिन यह सत्य का बोझ है – यह असहज है और इसका सामना करना होगा।”
यह फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न