टोक्यो| भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट फ्रीस्टाइल कुश्ती के 53 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार गईं हैं। माकुहारी मेसे हॉल एक के मैट-बी पर हुए क्वार्टर फाइनल मैच में विनेश को दो बार की विश्व चैम्पियन बेलारूस वेनेसा कालाजिंसकाया ने 9-3 से से हराया।
इससे पहले, विनेश ने राउंड ऑफ-8 मुकाबले में विनेश ने स्वीडन की सोफिया मैगडालेना मैटसन को 7-1 से हराया।
वेनेसा अगर फाइनल में पहुंच गईं तो विनेश को रेपेचेज खेलने का मौका मिलेगा और वह रेपेचेज के दो मैच जीतकर कांस्य जीत सकती हैं।
भारत रियो में पहले ही पुरुष कुश्ती में एक रजत पक्का कर चुका है। रवि दहिया फाइनल में पहुंच चुके हैं। महिला वर्ग में हालांकि अंशु गुरुवार को ही अपना रेपेचेज-1 मुकाबला हार गईं। इस तरह उनके हाथ से कांस्य जीतने का मौका निकल गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया