निर्माता, लेखक और निर्देशक करण राजदान के साथ मुकेश गाबा और नटराजन सुब्रमण्यम ने अपनी पहली फिल्म की शुरुआत गाने की रिकॉर्डिंग के साथ की। दलेर मेहंदी ने संगीत निर्देशक रवि शंकर द्वारा संगीतबद्ध गाने को अपना स्वर दिया, जिसे नई दिल्ली स्थित दलेर मेहंदी फार्म हाउस में रिकॉर्ड किया गया था। फिल्म करण राजदान क्रिएटिव्स के बैनर तले बनाई जाएगी।
फिल्म की थीम देशभक्ति पर आधारित है, लेकिन इसके साथ एक रोमांटिक प्रेम त्रिकोण भी लोगों को देखने को मिलेगा। फिल्म का मुहूर्त उत्तराखंड में दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा।

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़