बेंगलुरू:कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया 71 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी सूचना दी है।
अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया को बुखार की जांच के लिए टेस्ट किए जाने पर परिणाम पॉजिटिव आने के बाद मनिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।”
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा को भी वायरस की चपेट में आने के बाद एक निजी अस्पताल में रविवार को भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर