लंदन: गायक एड शीरन टोमेटो केचप के शौकीन हैं। उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों को यह सुनिश्चित करने के लिए कह रखा है कि जहां भी वह (एड शीरन) जाएं टोमेटो केचप जरूर साथ में हो।
एक सूत्र ने वेबसाइट ‘द सन डॉट को डॉट यूके’ को बताया, “एड का हाइन्ज केचप के प्रति शौक किसी से छिपा नहीं है और कई जगहों पर यात्रा के दौरान उन्हें यह सर्व नहीं किया गया, इसलिए उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों को जहां भी वह जाएं, साथ में केचप की एक बॉटल ले चलने के लिए कहा है, ताकि वह हर समय भोजन के साथ इसका लुत्फ उठा सकें।”
पिछले महीने 26 वर्षीय गायक ने कहा था कि वह हर जगह केचप ले जाना जरूर सुनिश्चित करेंगे।
इंस्टाग्राम पर एक आलेख का शीर्षक साझा करते हुए, जिसमें दावा किया गया था कि ब्रिटेन के युवाओं ने वर्तमान प्रधानमंत्री थेरेसा मे की जगह लेने के लिए उनके पक्ष में मतदान किया था, उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “देश चलाने की बात छोड़िए मैं इसके कैप्शन के बारे में भी नहीं सोच सकता, हां, लेकिन ऐसा हुआ तो मैं हर जगह चिप्स और केचअप ले जाना जरूर अनिवार्य करूंगा।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।