ग्रेटर नोएडा| ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित एक कैमिकल कंपनी में मंगलवार की सुबह आग लग गई। कंपनी में कैमिकल होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची । 2 घँटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। मंगलवार की सुबह कंपनी में लगी अचानक आग से आस पास के इलाके में अफरा तफरी मच गई, सुबह 8 बजकर 20 मिनट।में दमकल कर्मियों को आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। इस भीषण आग में कंपनी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। फिलहाल आग किस कारण लगी इसका पता नहीं चल सका है।
गौतमबुद्ध नगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अरुण कुमार सिंह ने आईएएनएस को बताया कि, आरएस केमिकल नामक कंपनी में सुबह आग लगी थी। इस कंपनी में थिनर (कैमिकल) का काम होता था। ये काफी ज्वलनशील होता है।
सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर सूचना मिली जिसके बाद 2 घँटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने से किसी जनहानि का नुकसान नहीं हुआ है। कंपनी करीब 1 हजात स्क्वायर फीट में फैली हुई है।
— आईएएनएस

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी