नई दिल्ली| राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह कड़कड़ती ठंड भी यहां के राजसी राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखने आने वाले लोगों के हौसले को पस्त करने में नाकाम रही है।
राजपथ पर सुबह साढ़े पांच बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया, जबकि परेड तकरीबन सुबह 10.30 बजे से शुरू हुई।

हालांकि, इस साल भीड़ बीते साल की तुलना में कम है क्योंकि देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के कारण कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस साल भी भारत गणतंत्र दिवस को हल्के ढंग से मना रहा है।
राजपथ पर दर्शनार्थियों का लगभग हर सीट पर कब्जा है। यह भी उल्लेख किया जा सकता है कि बैठने की व्यवस्था दूरी बनाए रखने के कोरोना-प्रेरित प्रोटोकॉल को तहत की गई है।
सुरक्षाकर्मी राजपथ क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर भी कोरोना टीकाकरण सर्टिफिकेट की जांच कर रहे हैं।
कतारों में खड़े लोगों को देशभक्ति के गीत और नारे लगाते और गाते हुए सुना जा सकता था।
सुबह के सर्द मौसम के बीच ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों ने लोगों की रगों में देशभक्ति की जगा दी।
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी