ब्यूनस आयर्स: अर्जेटीना फुटबाल टीम के कोच जॉर्ज सामपोली का मानना है कि चोट से जूझ रहे मिडफील्डर फर्नांडो गागो इस वर्ष रूस में होने वाले फीफा विश्व कप में खेल सकते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पिछले अक्टूबर में सर्जरी के बाद ट्रेनिंग में वापस आने के बाद गागो के दाएं घुटने में चोट लग गई।
एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान सामपोली ने गुरुवार को कहा, “मैंने फर्नाडो सें बात की थी। वह विश्व कप में खेलना चाहते हैं और वह इसके लिए लड़ रहे हैं।”
सामपोली ने कहा, “मैंने हमेशा टीम में गागो की जरूरज पर जोर दिया है और इसलिए हम अंतिम क्षण तक इंतजार करेंगे। ”
अर्जेटीना के क्लब बोका जूनियर्स से खेलने वाले 31 वर्षीय गागो चोट के कारण 2015 और 2016 के दौरान पूरे साल मैदान से बाहर रहे थे।
सामपोली ने कहा, “इस झटके के बावजूद, गागो को आशा है कि वह वापसी करेंगे और उन्होंने मुझसे इंतजार करने के लिए कहा है।”
अर्जेटीना की टीम 2018 फीफा विश्व कप का पहला मैच 16 जून को आइसलैंड के खिलाफ खेलेगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया