नई दिल्ली :गूगल इंडिया ने गुरुवार को देश में ‘नेबरली’ नामक एक नया बीटा वर्जन का एप शुरू किया। इस एप पर लोग अपने आसपास की जानकारी हासिल कर पाएंगे। गूगल इंडिया ने ट्वीट के जरिए कहा, “मुंबई में आज बीटा वर्जन उपलब्ध है। अगर आप किसी अन्य शहर में तो प्रतीक्षा सूची में शामिल हो जाइए।”

गूगल के नेक्स्ट बिलियन यूजर टीम के ग्रुप प्रोडक्ट मैनेजर जोश वुडवार्ड ने एक बयान में कहा, “नेबरली के साथ हम गूगल के मिशन को आगे बढ़ाते हुए एक नई पद्धति की तलाश कर रहे हैं, जिससे दुनियाभर की सूचनाओं को संगठित कर रहे हैं, ताकि सूचनाएं आसानी से उपलब्ध हों और उनका उपयोग किया जा सके।”
गूगल की ओर से कहा गया कि एप से लोगों को अपने क्षेत्र की जानकारी आसानी से मिलेगी और वे यह पता कर पाएंगे कि उनके आपपास में बच्चाों के लिए सबसे सुरक्षित पार्क कौन सा है। इसके अलावा बच्चों के लिए निजी ट्यूशन सेंटर की तलाश लोग कर पाएंगे।
इसी प्रकार लोग इस एप के जरिए अपने आसपास की अनेक सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं।
एप पर लोग अपने सवाल टाइप कर या बोलकर जवाब प्राप्त कर सकते हैं।
गूगल ने कहा, “एप पर आप अपनी निजी जानकारी दिए बगैर सवाल कर सकते हैं। नेबरली पर आपके सवाल तुरंत आपके सही पड़ोसी के पास पहुंच जाते हैं और वे वापस संबंधित जवाब व सूचनाएं आपको एप के जरिए देते हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह
गुरुग्राम में सैमसंग ने लॉन्च की नई Micro RGB TV सीरीज़, प्रीमियम एंटरटेनमेंट का नया दौर शुरू
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका