नई दिल्ली| सोशल मीडिया पर दिल को छूने वाला एक बेहद प्यारा वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक चीनी नर्स एक पुलिसकर्मी के साथ वुहान के एक अस्पताल के बाहर डांस करती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान शिफ्ट खत्म होने के बाद दोनों ने अपने सुरक्षात्मक सूट पहने हुए हैं और वे साथ में डांस करते हुए वायरल हो रहे वीडियो में देखे जा सकते हैं।
चाइना के लीडिंग मीडिया आउटलेट ने इस वीडियो को शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा, “क्या मुझे आपके साथ डांस करने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है? वुहान के एक अस्पताल के बाहर एक पल के आराम के लिए वाल्ट्ज डांस करते सुरक्षात्मक सूट पहने एक नर्स और पुलिसकर्मी।”
पोस्ट के वायरल होते ही हजारों लोगों ने सोशल मीडिया पर इस बाबत अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।
एक यूजर ने लिखा, “संकट पर डांस.. यह महान है।”
दूसरे ने लिखा, “वेल डन। अस्पताल का स्टाफ शायद से थक गया होगा।”
अन्य ने लिखा, “इन दिनों मैं मनुष्यों को छूने से गुरेज कर रही हूं। लेकिन यह बेहद रोमांटिक है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह