लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने चुनाव आयोग द्वारा उन पर लगाई गई पाबंदी की समय सीमा समाप्त होते ही उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए।
मायावती ने ट्वीट कर कहा, “चुनाव आयोग की पाबंदी का खुला उल्लंघन करके उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी शहर-शहर व मंदिरों में जाकर एवं दलित के घर बाहर का खाना खाने आदि का ड्रामा करके तथा उसको मीडिया में प्रचारित/प्रसारित करवा के चुनावी लाभ लेने का गलत प्रयास लगातार कर रहे हैं किन्तु आयोग उनके प्रति मेहरबान है, क्यों?”
उन्होंने आगे लिखा, “अगर ऐसा ही भेदभाव व भाजपा नेताओं के प्रति चुनाव आयोग की अनदेखी व गलत मेहरबानी जारी रहेगी तो फिर इस चुनाव का स्वतंत्र व निष्पक्ष होना असंभव है। इन मामलों में जनता की बेचैनी का समाधान कैसे होगा? बीजेपी नेतृत्व आज भी वैसी ही मनमानी करने पर तुला है जैसा वह अब तक करता आया है, क्यों?”
गौरतलब है कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर चुनाव आयोग ने प्रचार-प्रसार करने पर 48 घंटे की रोक लगाई थी। उन पर आयोग की रोक गुरुवार सुबह 6 बजे खत्म हो गई।
–आईएएनएस

और भी हैं
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट