नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से बजट सत्र को सुचारू रूप से चलाने की अपील करते हुए कहा है कि पांच राज्यों में चल रहे चुनाव का असर इस बजट सत्र पर नहीं पड़ना चाहिए। संसद के बजट सत्र के पहले दिन मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों और राजनीतिक दलों से सदन चलने देने की अपील करते हुए कहा कि बार-बार चुनाव की वजह से संसद का सत्र भी प्रभावित होता है और चचार्एं भी प्रभावित होती है, लेकिन इसका असर बजट सत्र पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बजट सत्र बहुत ही महत्वपूर्ण सत्र होता है। यह देश के विकास को लेकर साल भर का खाका खींचता है। इसलिए बजट सत्र को सांसद जितना फलदायी बनाएंगे, जितने अच्छे मकसद से चर्चा करेंगे , आने वाले वर्ष में भारत को नई आर्थिक ऊंचाइयों पर ले जाने का उतना ज्यादा अवसर मिलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व में भारत की बढ़ रही प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक परिस्थिति में भारत के लिए बहुत अवसर मौजूद हैं। भारत की आर्थिक प्रगति और स्वदेशी वैक्सीन से दुनिया भर में भारत को लेकर विश्वास पैदा हो रहा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी