लिवरपूल: इंग्लिश क्लब लिवरपूल ने यूएफा चैंपियंस लीग के राउंड ऑफ 16 के दूसरे दौर के मुकाबले में पुर्तगाली क्लब पोटरे से गोल रहित ड्रॉ खेला। बीबीसी के अनुसार, पहले दौर के आधार पर मिली 5-0 की बढ़त की बदौलत लिवरपूल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने में कामयाब रही।
एनफील्ड स्टेडियम में मंगलवार रात को खेले गए इस मुकाबले में लिवरपूल मेहमान टीम पर शुरुआत से हावी नजर आई और पोटरे की डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा।
मैच का पहला हाफ गोल रहित सामप्त हुआ। दूसरे हाफ में लिवरपूल ने डैनी इंग्स को मैदान पर उतारा लेकिन वह भी गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए।
पोटरे ने भी दूसरे हाफ में गोल करने के कई मौके बनाए लेकिन वह मेजबान टीम के गोलकीपर को भेद नहीं पाए।
इस जीत के साथ लिवरपूल 2009 के बाद पहली चैंपियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करने में कामयाब हुई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया