रायपुर/कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के दो जवान शहीद हो गए जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। घायल जवान को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया जा रहा है।
कांकेर पुलिस अधीक्षक के.एल ध्रुव ने कहा कि प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहल्ला कैंप की 114 बटालियन सीमा सुरक्षाबल के जवान गश्ती से लौट रहे थे कि घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने विस्फोट कर गोलीबारी शुरू कर दी।
इस पर जवानों ने जवाबी गोलीबारी की। दोनो ओर से लगभग एक घंटे तक गोलीबारी हुई जिसमें सीमा सुरक्षाबल के दो जवान शहीद हो गए।
शहीद हुए जवान राजस्थान के लोकेंद्र सिंह और पंजाब के मुख्तियार सिंह हैं। इस घटना में घायल जवान संदीप को अस्पताल ले जाया गया है।
इस घटना के संबंध में एसपी ने कहा कि अतिरिक्त फोर्स मौके पर रवाना की गई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी