मैनचेस्टर| अमेरिकी गायिका एरियाना ग्रैंडे मैनचेस्टर हमले के पीड़ितों के लिए आयोजित कंसर्ट के समापन गीत ‘समवेयर ओवर द रेनबो’ के दर्द भरे संस्करण को गाने के दौरान रो पड़ीं।
गौरतलब है कि 22 मई के कंसर्ट के बाद हुए आत्मघाती हमले में 22 लोग मारे गए थे, जिसके बाद उन्होंने पीड़ितों की सहायता के लिए चार जून को चैरिटी कार्यक्रम करने का फैसला किया।
वेबसाइट ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, ग्रैंडे (23) एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में तीन घंटे तक चले शो के दौरान कई बार मंच पर आईं, जहां जस्टिन बीबर, केटी पेरी, माइली साइरस, पॉप ग्रुप द ब्लैक आइड पीस और कोल्ड प्ले बैंड के सदस्य क्रिस मार्टिन ने भी प्रस्तुति दी।
ग्रैंडे के लिए यह भावुक समय था, जो कुछ दिनों पहले ही पीड़ितों से मिलने अस्पताल गई थीं।
उन्होंने शो के दौरान हमले में मारी गई 15 वर्षीय ओलिविया कैंपबेल की मां से मिलने का जिक्र भी किया।
गायिका ने बताया कि वह कैंपबेल की मां से मिलते ही रोने लगी और उन्हें गले लगाया, जिस पर उन्होंने कहा कि उन्हें (ग्रैंडे) नहीं रोना चहिए क्योंकि ओलिविया भी ऐसा चाहती होगी।
हमले के पीड़ितों और उनके परिवार वालों की सहायता के लिए इस कंसर्ट से एकत्रित हुई धनराशि को रेड क्रॉस के मैनचेस्टर इमरजेंसी फंड को दिया जाएगा।
पीड़ितों की सहायता के मकसद से एक ऑनलाइन शॉप भी सेट किया गया है, जहां से टीशर्ट, हैट आदि सामान खरीदे जा सकते हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।