श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर शहर में रविवार को एक ग्रेनेड विस्फोट में पांच नागरिक घायल हो गए।
आतंकवादियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका।
पुलिस ने कहा, “ग्रेनेड सड़क पर गिरा और फट गया, जिससे वहां से गुजर रहे पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहंचाया गया है।”
जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर शहर में रविवार को एक विशेष पुलिस अधिकारी ने सर्तकता दिखाते हुए आतंकियों द्वारा फेंके गए ग्रेनेड को (एसपीओ) वापस फेंक दिया, जिससे उनके करीब 15 सहकर्मी हताहत होने से बच गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि वापस फेंकने के दौरान ग्रेनेड फट गया, जिससे दो पुलिसकर्मियों और चार नागरिकों को मामूली चोटें आई हैं।
यह आतंकवादी हमला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा के पास हुआ।
–आईएएनएस

और भी हैं
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका