श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को एक मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, “मारे गए आतंकवादियों की पहचान चकवांगुंड, अनंतनाग के रहने वाले इश्फाक गनी और डोगरीपोरा, अवंतीपोरा के निवासी यावर अयूब डार के रूप में हुई है। दोनों कई आतंकी अपराधों में शामिल थे।”
आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था। सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इनपुट मिलने के बाद इलाके को घेर लिया और इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।
जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकी छिपे हुए थे, वे भारी मात्रा में गोलीबारी की चपेट में आ गए, जिसके बाद उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर