श्रीनगर| जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच दो दिनों में दूसरी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, “एक आतंकवादी मारा गया। ऑपरेशन जारी है।”
इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में कश्मीर क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के हवाले से कहा कि कुलगाम के अहवाटू इलाके में चल रही मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो स्थानीय आतंकवादी फंसे हुए हैं। फंसे हुए दोनों आतंकी कई आतंकी अपराध के मामलों में शामिल हैं।
कुलगाम के बटपोरा इलाके में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया।
पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को उस क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक इनपुट मिलने के बाद मंगलवार की गोलाबारी शुरू हुई। इस पर वहां छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की।
हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ों की एक श्रृंखला हुई है जिसमें कई आतंकवादियों का सफाया किया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट