श्रीनगर| जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश के चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल नायरा इलाके में तलाशी अभियान जारी है और मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।
पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की और आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर