श्रीनगर| दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के चांदगाम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी नागरिक सहित जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए हैं।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर क्षेत्र विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, “एक पाकिस्तानी नागरिक सहित आतंकी संगठन जैश के तीन आतंकवादी मारे गए। मौके से दो एम -4 कार्बाइन और एक एके सीरीज राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए है। हमारे लिए एक बड़ी सफलता है।”
पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ हुई।
जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, वे गोलीबारी की चपेट में आ गए जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।
–आईएएनएस

और भी हैं
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट