श्रीनगर| मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चदूरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, “मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।”
पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
–आईएएनएस

और भी हैं
तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छिपकर निकले ट्रंप, सैन्य विमान से पहुंचे थे ब्रिटेन: रिपोर्ट
पीओके में चुनाव दिखावा, पाखंडपूर्ण मुखौटे के पार देखना जरूरी: विदेश मंत्रालय
कांग्रेस का आरोप, जवाब से बच रही सरकार इसलिए नहीं चल पा रही संसद