जम्मू| जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को सेना की सतर्क टुकड़ियों ने एक आतंकवादी ‘फिदायीन’ (आत्मघाती) हमले को नाकाम कर दिया, जिसमें दो आतंकवादी ढेर हो गए वहीं तीन जवान शहीद हो गए। रक्षा सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, “आतंकवादियों ने आज तड़के राजौरी जिले के दरहल इलाके में बुद्ध कनाडी के पास परगल में सेना के शिविर की बाड़ को पार करने की कोशिश की।”
उन्होंने आगे बताया, “ड्यूटी पर तैनात जवानों ने घुसपैठियों को चुनौती दी और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई।
“दो घुसपैठ करने वाले आतंकवादी मारे गए हैं। इस ऑपरेशन के दौरान सेना के तीन जवानों को भी ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवानी पड़ी।”
वही सूत्रों ने कहा कि यह आतंकवादियों द्वारा किया गया एक ‘फिदायीन’ (आत्मघाती) हमला था, जिसे नाकाम कर दिया गया।
इलाके की तलाशी के लिए अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
डीयू में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 74 पदों पर नौकरी का अवसर, 20 अगस्त तक भरें फॉर्म
राष्ट्रध्वज हमारी भावनाओं से जुड़ा,’ दिल्ली विधानसभा में तिरंगा यात्रा के बाद बोले भाजपा विधायक
पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स में भारतीय संस्कृति को सराहा, बोले- दुनिया में बढ़ रही परंपराओं की पहचान