जम्मू:(आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए। एक रक्षा अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने एक बयान में कहा, “पुंछ जिले में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। 6-7 अगस्त की तड़के भारतीय सेना और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादियों को सेना और पुलिस की संयुक्त टीमों ने ढेर कर दिया।
“एक आतंकवादी तुरंत गिर गया, दूसरे आतंकवादी ने एलओसी पर वापस भागने की कोशिश की। बाद में वह भी मारा गया और एलओसी के पास उसे गिरते देखा गया। ऑपरेशन अभी भी जारी है।”

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी