टोक्यो| जापान के मियागी प्रान्त में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि भूकंप सुबह 9.29 बजे आया, जिसका केंद्र अक्षांश में 38.3 डिग्री उत्तर व देशांतर में 141.9 डिग्री पूर्व में और 50 किमी की गहराई पर स्थित था।
जापानी भूकंपीय तीव्रता के पैमाने पर मियागी प्रान्त के कुछ हिस्सों भूकंप का स्तर 4 था। जबकि इसका अधिकतम स्तर 7 है।
भूकंप के सिलसिले में अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी