नई दिल्ली| स्मार्टफोन मेकर जियोनी ने मंगलवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन जियोनी एफ8 नियो लॉन्च किया। इस बजट स्मार्टफोन की कीमत 5499 रुपये है। यह डिवाइस तीन रंगों-ब्ल्यू, ब्लैक और रेड में उपलब्ध है।
इस स्मार्टफोन में 5.45 इंच का एलसीडी डिस्प्ले लगा है और यह 3000एमएएच की बैटरी से लैस है।
इसमें सिंगल रियर कैमरा लगा है, जो 8एमपी का है और इसमें 5एमपी का सेल्फी कैमरा है।
डिवाइस में ऑक्टाकोर प्रोसेसर है और इसे 2जीबी-32जीबी रोम फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। इसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक एक्सटेंड किया जा सकता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह
भारत और ओपेक ने ऊर्जा साझेदारी को और गहरा करने पर जताई सहमति, ऊर्जा सुरक्षा पर जोर