बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज इन दिनों अपने काम में काफी ज्यादा व्यस्त हैं। वह लगातार एक सेट से दूसरे सेट पर जाकर शूटिंग करने में लगी हुई हैं। जैकलीन के पास इस वक्त चार बड़ी फिल्में हैं, ऐसे में साल 2021 में बॉक्स ऑफिस पर उनके राज करने की संभावना जताई जा रही है। फिल्म ‘भूत पुलिस’ के प्रोडक्शन हाउस के एक करीबी सूत्र ने कहा है, “जैकलीन ने हाल ही में धरमशाला में ‘भूत पुलिस’ का एक शेड्यूल पूरा किया है और अब रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग के लिये वापस आई हैं। उनके लिए यह समय बहुत ही व्यस्तता भरा, लेकिन साथ ही बहुत ही हासिलीयत वाला है।”
‘भूत पुलिस’ की टीम ने फिल्म के पहले शेड्यूल को पूरा करने के लिए हिमाचल प्रदेश में उड़ान भरी थी। जैकलीन ने अपनी दीवाली भी यहीं सेलिब्रेट किया है।
अभिनेत्री को हाल ही में साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के लिए भी चुना गया है, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ फिर से नजर आएंगी। इसके अलावा, जैकलीन को सलमान खान के साथ ‘किक 2’ में भी देखा जा सकेगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़