नई दिल्ली| पुरुष 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि कुमार दहिया का टोक्यो से यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। रवि अन्य भारतीय ओलंपिक दल के सदस्यों के साथ इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पहुंचे। टोक्यो ओलंपिक में सात पदक हासिल करने वालों का अशोका होटल में सम्मान होगा।
रवि के कई प्रशंसक भारतीय झंडे के साथ हवाई अड्डे पर पहुंचे और इन्होंने भारतीय पहलवान का स्वागत किया।
प्रशंसकों में भारी मात्रा में रवि के गांव हरियाणा के सोनीपत जिले के नाहिरी गांव से आए थे और ये सभी पहलवान की एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखे।
एयरपोर्ट पर बैंड बाजों के साथ लोग आए और इन्होंने विभिन्न गाने बजाए।
रवि के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लोगों ने हमें आप पर गर्व है और भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्हें लोगों ने फूल के गुलदस्ते दिए।
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी