वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रचार टीम के पूर्व प्रमुख पॉल मनाफोर्ट वर्जीनिया की एक अदालत में बैंक धोखाधड़ी और टैक्स चोरी जैसे कई आरोपों में दोषी साबित नहीं हुए। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस की कथित भूमिका की जांच कर रहे विशेष अभियोजक रॉबर्ट मुलर ने मनाफोर्ट पर ये आरोप तय किए थे।
मुलर के नेतृत्व में मनाफोर्ट पर लगा यह अभी तक का दूसरा औपचारिक अभियोग था।
ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में अपनी प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराने के लिए अपनी प्रचार टीम और रूस के बीच कथित संबंधों से इनकार किया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
रूसी ईंधन पर बैन को लेकर ट्रंप ने उठाए सवाल, कहा- कानून को देखूंगा, बदलाव का ऐलान नहीं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू